MSW Course Details : योग्यता । फीस । जॉब । सैलरी । तथा अन्य सम्पूर्ण जानकारी

MSW Course Details : योग्यता ।  फीस । जॉब । सैलरी । तथा अन्य सम्पूर्ण जानकारी

MSW Course : MSW कोर्स (Master of Social Work) समाज कल्याण में स्नातकोत्तर, जो दो वर्षीय कोर्स है MSW कोर्स विशेष रूप से  युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है. यदि आप समाज सेवा का कार्य करना चाहते हैं तो आप यह कोर्स करके इस सैक्टर मे सर्विस कर सकते हैं. MSW कोर्स अर्थात मास्टर ऑफ सोशल वर्क समाज सेवा से संबंधित एक विशेष प्रकार का पाठ्यक्रम है. जिसका प्रमुख उद्देश्य अभियर्थियो को समाज के बारे में और सामाजिक विषयों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। वर्तमान समय मे इसमे कैरियर के काफी अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं.

अतः आज इस पोस्ट में MSW कोर्स से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए अंत तक इस पोस्ट को पढ़ें और भविष्य में इसमें अपना करियर बनाने का विचार करें.

MSW कोर्स पूर्ण करने के पश्चात् आपको सरकारी, प्राइवेट और नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन जैसे क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्राप्त होते  है।


MSW Course Details

दो वर्षीय MSW कोर्स में अभ्यर्थियों को समाज कल्याण कार्य,  इकोनॉमिक्स, ह्यूमन बिहेवियर, सोशल जस्टिस, लीडरशिप, एडमिनिस्ट्रेशन प्रॉसेस, वोमेन एंड चाइल्ड डिवेलपमेंट, क्रिमिनोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मेडिकल एंड साइकियाट्रिक सोशल वर्क जैसे विषयों के बारे सूक्ष्मता से शिक्षा प्राप्त होती है.

MSW के लिए योग्यता

  • MSW कोर्स जिसे करने हेतु अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से किसी भी विषय में तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है.यदि स्टूडेंट B.Sc / B.Com / BA में से कोई भी स्ट्रीम को लेकर ग्रेजुएशन पूरा करता है तो वह MSW कोर्स के लिए योग्य माना जाता है। 
  • इसकेअतिरिक्त यदि आपने  ग्रेजुएशन में BSW Course किया है तो आप इस कोर्स के लिए योग्य है।
  • जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ग्रेजुएशन में कम से 45 % अंक, तथा अनुसूचित जाति और जनजातियों हेतु न्यूनतम 40 % अंक होना आवश्यक हैं.
  • MSW कोर्स में प्रवेश लेने हेतु आयु की कोई सीमा नहीं होती।प्रवेश लेने हेतु केवल ग्रेजुएशन पूर्ण करना होता है, उसके पश्चात् आपको इस कोर्स में प्रवेश मिलता है.
  • विदेशी यूनिवर्सिटीज़ में प्रवेश हेतु  IELTS (IELTS स्कोर 7.0) या TOEFL ( TOEFL स्कोर 100) के टेस्ट स्कोर्स तथा SOP, LOR, CV/Resume और portfolio होना आवश्यक हैं.
  • MSW कोर्स में प्रवेश हेतु कई यूनिवर्सिटीज़ 1 या 2 वर्ष के कार्य अनुभव की भी मांग करतीं हैं.

MSW कोर्स की फीस

  • MSW कोर्स की फीस सभी कॉलेजों में अलग-अलग होती है। 
  • इस कोर्स की फीस लगभग 40 से 70 हजार प्रतिबर्ष होती है। 
  • यदि आप इस कोर्स को गवर्नमेंट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 5 से 20 हजार प्रतिबर्ष के मध्य होती है, जोकी अत्यंत कम है, तथा प्राइवेट संस्थानों में इसकी फ़ीस बहुत अधिक है.

MSW कोर्स के बाद का स्कोप

जो लोग समाज कल्याण कार्य में अपनी रूचि रखते है उनके लिए यह एक शानदार कोर्स है, जिसके द्वारा समाज सेवा के साथ-साथ आप अपना उज्जवल भविष्य भी बना सकते है।

MSW के पूर्ण होने के पश्चात आप सरकारी, निजी और NGO जैसे कई संस्थानों में नौकरी कर सकते है। 
यहां आप कुछ जॉब्स प्रोफाइल के नाम देख सकते है।

  • हेल्थकेयर सोशल वर्कर
  • काउंसलर
  • प्रोजेक्ट मैनेजर
  • प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर
  • क्लीनिकल सोशल वर्कर
  • प्रोफेसर/लेक्चरर
  • कम्युनिटी हेल्थ वर्कर
  • कंसलटेंट
  • हेल्थ और चिकित्सा के क्षेत्रों में
  • किसी संस्था के लिए सामाजिक विकास
  • ओल्ड एज होम
  • दवाई के क्षेत्र में विकास
  • हॉस्पिटल एंड क्लीनिक
  • एचआर डिपार्टमेट

MSW में करियर विकल्प और सैलरी

  • MSW कोर्स की मान्यता हर समय रहेगी। यह कोर्स स्टूडेंट्स को समाज सेवा करने में मदद करता है। MSW की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात,  स्टूडेंट्स कई क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं जिनमें स्वस्थ्य उद्द्योग , मानवाधिकार एजेंसियां, प्राइवेट सेक्टर , NGOs और बहुत कुछ शामिल हैं। 

  • MSW कोर्स करने के पश्चात सैलरी , पद और काम के अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को दी जाती है। विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में सैलरी अलग-अलग  होती है।

  • यह कोर्स करने के पश्चात, सुरूवाती दौर में ₹15,000 से ₹30,000 हजार महीना  सैलरी मिलती है, तथा काम के अनुभव के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ती है।

MSW कोर्स हेतु भारत की टॉप युनिवर्सिटीज़

  • श्री वेंकटेश्वरा युनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश
  • इंटीग्रल युनिवर्सिटी
  • CMR युनिवर्सिटी
  • ओस्मानिआ युनिवर्सिटी
  • अन्नामलई युनिवर्सिटी
  • फैकल्टी ऑफ़ सोशल साइंसेज
  • कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी
  • जी डी गोएंका युनिवर्सिटी
  • अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी
  • पालमुरु युनिवर्सिटी, तेलंगाना
  • NIMS युनिवर्सिटी, जयपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post